फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fifth accused of Thak-Thak gang sent to jail

ठक-ठक गिरोह के पांचवें आरोपी को भेजा गया जेल

Sun, 15 May 2022 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused of Thak-Thak gang sent to jail
गुरुग्राम। ठक-ठक गिरोह के गिरफ्तार पांचवें आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने रविवार को जेल भेज दिया। उसे पांच मई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 10 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अंतरराज्यीय ठक-ठक गिरोह का शहर में आतंक बढ़ता जा रहा था। गिरोह के सदस्य सड़क पर खड़े वाहन चालकों को टायर पंचर, लीकेज आदि का झांसा देकर वाहनों का दरवाजा खुलवाते थे। फिर चालक व वाहन स्वामी को बातों पर फंसाकर वाहन में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। इस मामले में पुलिस ने पिछले महीने ही इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पांचवां आरोपी फरार चल रहा था। पांच मई को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मूलरूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली निवासी पी. बिसम्बर के रूप में हुई। उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 10 दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर चार वाहनों से चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed