फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fgsfdg

Gurugram News: सर्व धर्म समाज सम्मेलन में पढ़ाया गया प्रेम, एकता और सद्भाव का पाठ

Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
fgsfdg
-विभिन्न धर्म गुरुओं ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश, अधिकारियों ने की सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह।
नूंह में मंगलवार सांय एक निजी स्कूल के प्रांगण में सर्व धर्म समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्मों के प्रमुख धर्मगुरुओं ने भाग लेकर लोगों को मानवता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा एडीसी प्रदीप मालिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गौ-हत्या, नशा और साइबर अपराध जैसी बुराइयां समाज को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोग हमेशा से धार्मिक और सामाजिक रूप से जागरूक रहे हैं, और अब समय है कि यह क्षेत्र पूरे प्रदेश में सद्भावना और नैतिकता का उदाहरण बने।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग के लोग एक-दूसरे के धर्म और विचारों का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक सच्चे अर्थों में विकास संभव नहीं है। धर्म का असली अर्थ है मानवता की सेवा। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि नशा और साइबर अपराध युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। धर्म गुरुओं के सहयोग से समाज में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, डाॅ. उमेर अहमद इलियासी, गोस्वामी सुशील गिरी महाराज, आचार्य विवेक मुनी, और ब्रह्माकुमार राजेंद्र सहित अनेक धर्मगुरुओं ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed