Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Festivals will begin today.

Gurugram News: आज से शुरू होंगे त्योहार

Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Festivals will begin today.
लक्ष्मी, गणेश, कुबेर, विश्वकर्मा और गोवर्धन पूजा पूजा के शुभ मुहुर्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष पं. अमर चन्द भारद्वाज ने बताया कि 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के साथ पूजन कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता महालक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस पर यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में दीपदान की परंपरा है। गुरुग्राम में पूजन मुहूर्त शाम 6.03 से 7.59 बजे तक है। 7 नवंबर, शनिवार को नरक चतुर्दशी अर्थात छोटी दिवाली मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर के वध से जुड़ा है। अभ्यंग स्नान और दीप प्रज्वलन का महत्व है।

8 नवम्बर, रविवार को दिवाली और महालक्ष्मी पूजन होगा। महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.55 से 7.51 बजे तक है। इस दिन गणेश, महालक्ष्मी, सरस्वती, विष्णु और कुबेर का पूजन होता है। 9 नवम्बर, सोमवार को सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। 10 नवंबर, मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3.20 से शाम 5.31 बजे तक रहेगा। 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज अर्थात यम द्वितीया मनाई जाएगी। मान्यता है कि यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। बहनें भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करती हैं। गुरुग्राम में भाई दूज पर तिलक का शुभ समय दोपहर 1:11 से 3:21 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed