{"_id":"68c6c69cf27944f40e03fb61","slug":"festival-of-hope-program-organized-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67263-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फेस्टिवल ऑफ होप कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फेस्टिवल ऑफ होप कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फेस्टिवल ऑफ होप फाउंडेशन ने कैंसर विजेताओं को समर्पित फेस्टिवल ऑफ होप कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की रात एक होटल में किया। इस कार्यक्रम में कैंसर से विजय प्राप्त करने वाले लोगों के अलावा वेब सीरीज हीरामंडी फेम बॉलीवुड एक्टर ताना शाह बादुशा ने हिस्सा लिया। फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना की ओर से डिजाइन किए गए परिधानों को पहनकर कैंसर से विजय पाने वाली महिलाओं ने रैंप वॉक कर आशाओं का उत्सव मनाया।
संगठन प्रमुख शालिनी विग वाधवा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों व कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए फंड एकत्र करते हैं। वर्ष 2011 से अब तक संगठन के कार्यक्रमों से 75 हजार लोगों की मदद की गई है। संगठन ने महिलाओं को होने वाले कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान चलाया है। कम उम्र की लड़कियो को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक हजार लाइव्स प्रोटेक्टेड का नाम दिया गया। कैंसर का टीका काफी महंगा होता है मगर यदि समय रहते इसे लगाया जाए तो लड़कियों को भविष्य में होने गर्भाशय के कैंसर से बचाया जा सकता है।