फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ferozepur Jhirka Scorched by the Heat of the Aravallis

Gurugram News: अरावली की तपिश से झुलसा फिरोजपुर झिरका

Thu, 21 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ferozepur Jhirka Scorched by the Heat of the Aravallis
- अचानक तेज गर्मी से लोगों के घरों के पंखे कूलर एसी हुए ठप, 46 डिग्री तक पहुंचा पारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। अरावली की पहाड़ियों से घिरे शहर में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग घरों से निकलने में संकोच कर रहे हैं। दोपहर के समय चल रही गर्म लू और तेज धूप के कारण सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। लोगों का कहना है कि घरों की छतें और दीवारें तक तप रही हैं, जबकि पंखे, कूलर और एसी भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।




भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में सिरदर्द, उल्टी, बुखार, दस्त और पेचिश जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। शहर के डॉक्टर खूबचंद शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. सी.पी. वधवा और डॉ. मुबारक खान ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय गमछा, तौलिया या छतरी का प्रयोग करें और अधिक से अधिक शीतल पेयजल, ग्लूकोज, गन्ने का रस व फलों का जूस पीएं। वहीं, शहर के कई सामाजिक लोग दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचा रहे हैं। दूसरी ओर, अभिभावकों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, कई स्कूलों ने समय में बदलाव कर राहत देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed