फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Female students from Pataudi block excel.

Gurugram News: पटौदी ब्लॉक की छात्राओं ने मारी बाजी

Wed, 16 Sep 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Female students from Pataudi block excel.
रोल प्ले और लोक नृत्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय 4/8 मरला में जिला स्तरीय सामाजिक नेशनल रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले कक्षा 8वीं एवं 9वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें चार टीमें थीं। इसमें पटौदी ब्लॉक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। रोल प्ले टीम में जिया, किंजन, नव्या, रहीमा और कोमल चौहान और लोक नृत्य में रेखा, अमृता, ज्योति और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिताओं में दोनों टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें जिले के सभी खंडों पर प्रथम आई टीमों के 60 विद्यार्थियों एवं 12 अध्यापकों ने भागीदारी निभाई। इस मौके पर अरुण कुमार राघव, अनीता शर्मा, संजय वर्मा , रीना, राम किशन वत्स, कनिका भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed