फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Female HR head arrested for cheating of 150 crores

महिला एचआर हेड 150 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Female HR head arrested for cheating of 150 crores
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 स्थित एक निजी कंपनी के मालिक ने कंपनी के ही 4 पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-1 स्थित वी इंस्पायर फैसिल्टिी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अनिल छिल्लर ने 16 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी के पदाधिकारी विकास ढुल, अरुण ढुल व एचआर हेड दीपिका के साथ अकाउंटेंट अनिल शर्मा ने मिलीभगत करके कंपनी का पैसा अपने खाते में डलवाते रहे। साथ ही कंपनी की गाड़ियों को अपने नाम करा लिया। उनकी कंपनी मैनपावर क्षेत्र में काम करती है। रेलवे विभाग से आए एक पत्र के बाद इसका खुलासा हुआ। मामले की छानबीन की गई तो इन अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की पीएफ में जमा होने वाली धनराशि का बी गोलमाल किया गया है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में चारों लोगों ने मिलकर करीब 150 लोगों की ठगी की है। पुलिस ने तप्तीश के दौरान कंपनी की एचआर हेड रहीं दीपिका को शनिवार रात को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश कर पुलिस ने 31 अगस्त तक रिमांड पर लिया है। मामले के अन्य दो आरोपी विकास ढुल व अरुण ढुल धोखाधड़ी के दूसरे मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से तिहाड़ जेल भेजे गए हैं, जिनका ड्रांजिट रिमांड लेने के लिए पुलिस अदालत में याचिका दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed