{"_id":"5fdf8fbd8ebc3e3e731c3504","slug":"federation-of-all-homes-society-will-be-formed-on-order-of-harera-gurgaon-news-noi5550421100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेरा के आदेश पर सारे होम्स सोसाइटी की बनेगी फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेरा के आदेश पर सारे होम्स सोसाइटी की बनेगी फेडरेशन
विज्ञापन

गुरुग्राम। बिजली बिल को लेकर चले आ रहे विवाद में अब हरेरा ने सारे होम्स सोसाइटी को फेडरेशन बनाने के आदेश दिए हैं। फेडरेशन बनाने में लगने वाले समय के दौरान सात सदस्यीय कमेटी सोसाइटी निवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए कार्य करेगी। यह निर्णय सोसाइटी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा बिजली के बकाया बिल के भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री को दी शिकायत के बाद लिया गया है। सीएम ने सोसाइटी निवासियों की समस्या को सुलझाने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करने के लिए कहा था। सीएम के निर्देश के बाद हरेरा ने अपने स्तर पर फेडरेशन बनाने के आदेश दिए हैं।
सारे होम्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए प्रधान प्रवीण मलिक ने बताया कि रविवार को बैठक कर कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में सारे होम्स फेज-1 व 2 से दो-दो व फेज-3 से एक सदस्य को शामिल किया गया है। इसके अलावा सारे फैसिलिटी से भी सदस्यों को कमेटी में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक फेज-1 के 828 परिवारों समेत 1200 परिवारों ने इस कमेटी को स्वीकृति दे दी है। हरेरा ने प्रधान प्रवीण मलिक व महासचिव विनोद मुंशी को सभी बिल वेरिफाई करने के लिए अधिकृत कर दिया है। यह कमेटी बिजली की खपत को देखने के लिए कार्य करेगी। बिल्डर द्वारा रुके हुए भुगतान पर जल्द ही अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जाएगा जबकि वर्तमान में आने वाले बिल को कमेटी के जरिये समय पर भरा जाएगा।
गौरतलब है कि बिल्डर द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये का बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। फेज-3 के खरीदारों ने हरेरा में याचिका दायर कर बिल्डर के सभी खातों को सीज करा दिया था। ऐसे में इस बिल का भुगतान नहीं हो पाया। बिल्डर के मेंटेनेंस खाते को डी-फ्रीज करवाने के लिए आरडब्ल्यूए प्रधान प्रवीण मलिक व महासचिव विनोद मुंशी ने हरेरा चेयरमैन से आग्रह किया है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक बिजली निगम को सोसाइटी का कनेक्शन न काटने का भी आग्रह किया गया है।