फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fed up with harassers, young woman consumes poison; dies

Gurugram News: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया ज़हर, मौत

Thu, 21 May 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fed up with harassers, young woman consumes poison; dies
-मृतका के पिता का आरोप आरोपियों ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई
विज्ञापन


-मरने से पहले युवती ने घटना के बारे में पुलिस को बताया, आरोपियों के नाम भी लिए

- अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में बोर्ड द्वारा कराया जा रहा युवती का मेडिकल


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर एक युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने नशीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हालांकि लड़की ने मरने से पहले अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस व परिजनों के पास है। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर 2 नामजद और 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। जहां बोर्ड द्वारा युवती का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने बताया कि वह 18 मई को वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी 20 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। रात करीब 1 बजे अरशद और जाहुल अपने 3 से 4 साथियों के साथ घर में घुस गए और उनकी लड़की को दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पिता का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उनकी बेटी की अश्लील वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद वह उनकी बेटी को 19 मई को अकेले में कहीं बुलाने लगे। जब युवती ने आने के लिए मना किया तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि रेप पीड़िता ने बदनामी से बचने के लिए मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे नशीला पदार्थ निगल लिया। जब परिजनों को पता लगा तो वह बेहोश युवती को लेकर नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल युवती के बयान अपने फोन में रिकॉर्ड किए। युवती की हालत खराब होने के बाद उसे अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
घटना को दबाने के लिए हुईं बैठकें :
इस घटना के बाद गांव में मामले को दबाने की कवायद शुरू हो गई। देर रात तक गांव के मौजीज लोगों की बैठक चलती रही, लेकिन पीड़ित परिवार न्याय के लिए अड़ा रहा है। जिसके बाद देर रात को पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। बिछौर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लड़की द्वारा दिए गए बयानों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed