फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Feasibility report will be prepared to connect Global City with NH-48

Gurugram News: एनएच-48 से ग्लोबल सिटी को जोड़ने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट होगी तैयार

Sun, 27 Jul 2025 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Feasibility report will be prepared to connect Global City with NH-48
नरसिंहपुर नाले के साथ सड़क निर्माण की योजना, बीच में जमीन संबंधी आ रही दिक्कत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्लोबल सिटी को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच-48) से जोड़ने के लिए नरसिंहपुर नए नाले के साथ 60 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की योजना है। सड़क निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार (व्यवहार्यता की जांच) कराई जाएगी। कुछ जगहों पर जमीन निजी और एचएसआईआईडीसी के स्वामित्व में है।
पिछले सप्ताह शहरी विकास के प्रमुख सलाहकार डीएस ढेसी ने जिला समन्वय बैठक ली थी। इसमें कई विकास कार्यों पर चर्चा हुई थी। बैठक में एनएच-48 से ग्लोबल सिटी को कनेक्टिविटी प्रदान करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बताया कि 17 जून को आयोजित हुई बैठक में एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने बताया था कि सेक्टर-36बी और सेक्टर-37 का अधिकांश क्षेत्र ग्लोबल सिटी का हिस्सा है। वर्तमान में एनएच-48 से ग्लोबल सिटी का कोई संपर्क नहीं है। हालांकि, पटौदी रोड से कनेक्टिविटी उपलब्ध है। डीएस ढेसी ने ग्लोबल सिटी को एनएच-48 से जोड़ने की व्यवहार्यता की जांच और विकल्प खोजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसमें हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) से सेक्टर 36-37 मास्टर रोड से संबंधित लंबित मुकदमों की जानकारी देने को कहा गया है। हाल में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) हाईवे पर पानी निकासी के लिए नरसिंहपुर में नाले का निर्माण कराया है। योजना के अनुसार नरसिंहपुर में नवनिर्मित नाले के साथ 60 मीटर चौड़ी सड़क प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के लिए आवश्यक भूमि खांडसा और मोहम्मदपुर झाड़सा गांवों में आती है। कुछ जमीन निजी और कुछ एचएसआईआईडीसी के स्वामित्व में है। ग्लोबल सिटी परियोजना हरियाणा सरकार की एक उच्च प्राथमिकता वाली परियोजना है और इसे दिल्ली-जयपुर हाईवे से जुड़ने से आवासीय और वाणिज्यिक परियोजना तक पहुंच में और सुधार होगा।

एक हजार एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी
ग्लोबल सिटी परियोजना को एचएसआईआईडीसी की ओर से गुरुग्राम सेक्टर-36, 36 बी, 37 और 37 बी में एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसमें वाणिज्यिक टावर, कार्यालय, आवासीय टावर, अस्पताल, स्कूल, नवाचार के लिए केंद्र, स्टार्टअप, इनक्यूबेशन जोन, हरित समेत अन्य होंगे। हरियाणा सरकार ग्लोबल सिटी के पहले चरण को 587 एकड़ में विकसित कर रही है। पहले चरण में 13 किलोमीटर आंतरिक सड़कें, 82 एकड़ में लैंडस्केप, 26 किलोमीटर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर, 11.96 किलोमीटर पीने योग्य पानी का इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 किलोमीटर रिसाइकिल वाटर पाइप लाइन और 10 किलोमीटर यूटिलिटी टनल का निर्माण शामिल है। पहले चरण का कार्य दिसंबर-2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed