फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   father Shot dead, son suicide

पीजी में वकील ने पिता को गोली मारकर खुदकुशी की

Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
father Shot dead, son suicide
गुरुग्राम। लक्ष्मण विहार स्थित पीजी में शनिवार को वकील ने अपने पिता दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। देर शाम तक वारदात की मुख्य वजह की जानकारी नहीं मिल पाई। सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक डागर ने बताया कि सेवानिवृत्त एएसआई के दूसरे बेटे मंजीत के बयान पर वकील के खिलाफ हत्या और उसके ससुरालियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

धनवापुर गांव निवासी राजवीर दहिया (62) ने लक्ष्मण विहार के मकान नंबर-1000 में एक पीजी बना रखा था। इसकी देखभाल वह और उनका वकील बेटा रविंद्र करते थे। दूसरे बेटे मंजीत का ट्रैक्टर-ट्रॉली का काम है। राजवीर ने पीजी के प्रथम तल पर अपना कमरा बना रखा था। शनिवार सुबह वे पीजी में थे। दोपहर बाद उनका बेटा रविंद्र भी आ गया। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। रविंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर बेड पर बैठे पिता की कनपटी पर दो गोलियां मार दीं। इसके बाद अपने सिर में भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर डीसीपी सुमेर सिंह समेत आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस को 10 गोलियां, 100 के कुछ नोट और दस्तावेज जमीन पर पड़े मिले। फॉरेंसिक विशेषज्ञों व पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बाप-बेटे के बीच हाथापाई हुई। इसमें रुपये व सामान नीचे गिर गए। इसी दौरान वकील ने पिता की हत्या कर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली था पीजी, नौकरानी सफाई करके गई थी
कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल पीजी खाली था। प्रथम तल पर बने कमरे में राजवीर रोज आते और देखभाल कर रात को गांव चले जाते। घटना से करीब दो घंटे पहले ही पीजी में सफाई करने वाली नौकरानी काम करके गई थी। पुलिस ने पीजी की सीसीटीवी फुटेज व अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed