{"_id":"6aa6f14e9a459b24dd0f27d7","slug":"father-attacked-with-a-blade-for-refusing-to-give-money-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100948-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रुपये देने से मना करने पर पिता पर ब्लेड से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रुपये देने से मना करने पर पिता पर ब्लेड से किए वार
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा, बार-बार रुपये की कर रहा था पिता से मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बेरोजगार बेटे को रुपये न देना पिता को भारी पड़ गया। बेटे ने शुक्रवार रात को पिता की ही दुकान से ब्लेड लेकर पिता के गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला मधुबनी निवासी सूरज के रूप में हुई है।
पिता ने शनिवार को डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस की चौकी नाथूपुर को शिकायत दी कि उसका बेटा सूरज उनके साथ नाथूपुर में किराये पर रहता है। शिकायतकर्ता नाथूपुर में किराने की दुकान करता है। शुक्रवार रात को उसके बेटे ने चाकू पर ब्लेड लगाकर उनकी गर्दन पर हमला कर दिया था।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी कोई काम नहीं करता और अपने पिता से बार-बार रुपये मांगता रहता था। शुक्रवार रात को भी उसने अपने पिता से रुपये मांगे जिसके लिए पिता ने मना कर दिया। इस पर उसने अपने पिता की ही दुकान से दो ब्लेड ली और चाकू पर बांधकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद कर लिया। अदालत में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।