{"_id":"68c6d0d026ea0f544c0b1290","slug":"father-and-son-will-face-each-other-in-angad-ravana-episode-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67291-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंगद रावण प्रसंग में आमने सामने होंगे पिता पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंगद रावण प्रसंग में आमने सामने होंगे पिता पुत्र
विज्ञापन
न्यू कॉलोनी गीता भवन की रामलीला का 78वां साल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन की रामलीला में इन दिनों रिहर्सल जोरों पर है। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद गुरुग्राम में आकर बसे विस्थापितों ने गीता भवन मंदिर बनवाने के साथ इस रामलीला की शुरुआत की थी। इस साल इस रामलीला का 78वां मंचन होना है। मंदिर के चेयरमैन सुरेंद्र खुल्लर शुरुआती समय से ही रामलीला से जुड़े हैं। इस रामलीला में इस साल पिता-पुत्र रावण और अंगद संवाद में नजर आएंगे। दसवीं कक्षा के छात्र तनुष कुमार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं। तनुष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तनुष ने पिछले साल की रामलीला में भी अंगद की भूमिका निभाई थी।
उनके पिता अश्चिनी कुमार रावण की भूमिका में होंगे। अश्विनी कुमार पिछले 40 साल से रामलीला में भूमिकाएं निभा रहे हैं। पिछले 16 सालों से वे रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इस रामलीला ने अस्सी के दशक में शहर की रामलीलाओं में पहली बार महिलाओं को मंच पर उतारा था। यह परंपरा अभी भी कायम है, इस रामलीला में सीता, सुमित्रा, कौशल्या, कैकई, शबरी, वेदवती आदि महिला पात्रों की भूमिका महिलाएं ही निभाती हैं।