फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Father and son will be face to face in Wazirabad Ramlila

Gurugram News: वजीराबाद रामलीला में पिता-पुत्र होंगे आमने-सामने

Sat, 20 Sep 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Father and son will be face to face in Wazirabad Ramlila
दमदार आवाज से रावण व अंगद के अभिनय को बनाते हैं जीवंत, लोग तालियां बजाने को मजबूर
विज्ञापन

दिनेश कुमार
गुरुग्राम। पिकअप गाड़ी चलाने वाले राकेश जब रावण का किरदार निभाने मंच पर पहुंचते हैं तो उनकी गाड़ी की तरह लोगों की बेचैनी की रफ्तार भी बढ़ जाती है। वहीं, जब वह संवाद शुरू करते हैं तो दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो जाते हैं। वजीराबाद की रामलीला में जब रावण रामायण की चौपाइयों का अनुवाद करते हैं तो लोग शांत होकर उनके अभिनय में खो जाते हैं। इस बार रामलीला में कई पिता-पुत्र की जोड़ियां आमने-सामने होंगी।
वजीराबाद स्थित शिव मंदिर रामलीला कमेटी के डायरेक्टर प्रेम प्रकाश ने बताया कि राकेश यादव पिकअप गाड़ी चलाते हैं और रामलीला में 23 सालों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राकेश यादव अपनी दमदार आवाज से रावण के अभिनय को जीवंत बना देते है। वहीं, उनके पुत्र दक्ष यादव अंगद के किरदार को बखूबी निभाते हैं। दोनों पिता-पुत्र अपनी-अपनी शैली में डायलॉग बोलते हैं तो दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो जाते है। दक्ष बीएससी इन एनिमेशन के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन

रामलीला के निर्देशक प्रेम प्रकाश ने बताया की इसी प्रकार वजीराबाद रामलीला में परमजीत 22 साल से लगातार हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही वह दशरथ का किरदार भी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही परमजीत मंच पर आते हैं रामलीला का माहौल राममय हो जाता है। चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठते हैं। उन्होंने बताया कि परमजीत के साथ उनके पुत्र तिलक भी रामलीला में कामदेव, अग्निदेव के साथ-साथ कई किरदार निभा रहे हैं। इसी प्रकार मनोज डागर व उनके पुत्र साहिल रामलीला में कई किरदार निभाते हैं। उन्होंने बताया कि वजीराबाद रामलीला में करीब चार पिता-पुत्र की जोड़ियों का संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

सोहना में तीन स्थानों पर होगी रामलीला
सोहना। सोहना कस्बे में तीन स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा। कस्बे में तीन स्थानों क्रमशः हनुमान बगीची, पंजाबी धर्मशाला व खेल स्टेडियम में इनका आयोजन किया जाएगा। यह 22 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेंगी। रामलीला के सफल आयोजन को लेकर संस्थाओं की ओर से योजना तैयार की गई है। कलाकार देर रात तक अभ्यास में जुटे हुए हैं। संवाद
-----------------------------
शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू

पटौदी। शारदीय नवरात्र कल यानी 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत एवं अनुष्ठान की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। दुकानदार बलराम शर्मा कौशल के अनुसार, इस बार पूजा सामग्री के दाम स्थिर हैं। माता की चुन्नी 20 से 50 रुपये, प्रसाद 60 रुपये, कपूर 30 रुपये और नारियल 60 रुपये तक में मिल रहे हैं। इस बार माता दुर्गा प्रथम नवरात्र में हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे शुभ संकेत माना जाता है। दूसरी ओर फलों के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। फल विक्रेताओं शंकर लाल और राकेश कुमार के अनुसार, नवरात्र में फल-फ्रूट की मांग अधिक होने से दामों में वृद्धि स्वाभाविक है। नवरात्रों में फल खरीदने वालों की संख्या बढ़ेगी, जिससे कीमतों में और इजाफा हो सकता है। श्रद्धालु पूजा और व्रत के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed