फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Father and son perform together

Gurugram News: पिता पुत्र एक साथ करते हैं मंचन

Sun, 21 Sep 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Father and son perform together
पटौदी। जिले में अलग-अलग रामलीलाओं में कई लोग वर्षों से अभिनय कर रहे हैं। कई जगह तो एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ मंचन करते हैं। इसी तरह पटौदी की श्रीराम मंदिर रात्रि आदर्श रामलीला कमेटी में पिता पुत्र एक साथ मंचन करते हैं। इस रामलीला में मनोज वधवा 17 साल से मेघनाद और 12 साल से परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, उनका पुत्र हार्दिक भी 2024 से उनके साथ जूनियर मेघनाद का किरदार निभा रहा है। मनोज वधवा ने बताया कि श्रीराम मंदिर रात्रि आदर्श रामलीला क्लब रामलीला का मंचन पटौदी में 1952 से कर रहा है। इसकी शुरुआत ब्रह्मलीन स्वामी अमरदेव महाराज ने की थी। इससे पहले ये पाकिस्तान के मनकेरा में रामलीला हुआ करती थी। उन्होंने बताया कि वह यहां 2008 से मेघनाथ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, इससे पहले उनके पिता कन्हैया लाल सीता का किरदार निभाते थे। उन्होंने बताया कि इस रामलीला में दादा से लेकर पोते तक तीन पीढ़ियों ने अपना-अपना किरदार भली-भांति निभाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed