फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Father and daughter injured after being hit by vehicle

Gurugram News: वाहन की चपेट में आने से पिता व बेटी घायल

Sun, 23 Feb 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter injured after being hit by vehicle
तावडू। क्षेत्र के सोहना रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से पिता व बेटी के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 21 फरवरी 1:00 बजे के करीब पाटुका गांव के रहने वाले साहूसेन पत्नी जमशीदा और बेटी सना के साथ सोहना रोड पर पेट्रोल पंप के पास सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी सोहना की ओर से एक मिक्सर ट्रक तेज गति में आया, जिसने साहसैन और बेटी को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी मॉडर्न क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पाटूका गांव के रहने वाले हसन मोहम्मद के बयान पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed