{"_id":"5eb440158ebc3e90784e4ee3","slug":"fastest-mooving-car-colides-with-devider-and-turned-gurgaon-news-noi5095175133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी से घायल को बाहर निकलते लोग
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बुधवार देर रात राजीव चौक सर्विस लेन के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां नाके पर तैनात पुलिसकर्मी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। हादसे के बाद गाड़ी में फंसे चालक को पुलिसकर्मियों ने निकाला। हादसे में चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी और गति अधिक थी जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली की ओर से एक आई-20 कार तेज रफ्तार में आ रही थी। झाड़सा चौक फ्लाईओवर पार करने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर चार पलटी खाते हुए थोड़ी दूर स्थित पुलिस नाके तक पहुंच गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी सतर्क थे और फौरन वहां से हट गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी के अंदर फंस गया जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद निकाला। बताया जा रहा है चालक बहुत ज्यादा नशे में था और कार से निकाले जाने के बाद भी शराब की बोतल हवा में लहराता रहा। करीब पौने घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी किनारे करवा युवक को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत ठीक है।