{"_id":"5fe737ef8ebc3e3d81741f3a","slug":"fastag-trial-halts-speed-of-exempted-vehicles-jammed-gurgaon-news-noi5561543192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग ट्रायल ने छूट प्राप्त वाहनों की रोकी रफ्तार, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग ट्रायल ने छूट प्राप्त वाहनों की रोकी रफ्तार, लगा रहा जाम
विज्ञापन
गुरुग्राम खेड़कीदौला टोलपर यातायात रहा सामान्य।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। नए साल से खेड़कीदौला टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलैस हो जाएगा। इसको लेकर एनएचएआई द्वारा ट्रायल किया जा रहा है। शनिवार को ट्रायल के तौर पर टोल प्लाजा की चार में से दो लेन को पूरी तरह से फास्टैग में कर दिया गया है। इससे उन वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्हें टोल भुगतान में छूट प्राप्त है। ऑटो चालक समेत बाइक को करीब 300 मीटर तक लगे जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं, नकद टोल का भुगतान कर रहे लोगों को चेतावनी देकर 31 दिसंबर तक वाहनों पर फास्टैग लगवाने के निर्देश दिए गए। एक जनवरी से फास्टैग न लगे होने पर निर्धारित से दोगुना टोल नकद देना होगा।
25 लेन के टोल प्लाजा पर वर्तमान में करीब 72 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। वर्तमान में प्लाजा पर दोनों ओर दो-दो लेन नकद टोल वसूलने के लिए निर्धारित की गई थी जबकि शेष लेन पर फास्टैग लगे वाहनों को गुजारा जा रहा था। एनएचएआई ने देश के सभी टोल प्लाजा को कैशलैस करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को कैशलैस टोल भुगतान के लिए आदत डलवायी जा रही है। इसके तहत दोनों ओर दो-दो नकद टोल के काउंटरों में से एक-एक काउंटर को फास्टैग डेडिकेटिड किया जा रहा है। इसके कारण नकद टोल की लेन में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जबकि फास्टैग लेन खाली रही। इसी लेन से छूट प्राप्त वाहनों ऑटो और बाइक को भी गुजारा जा रहा है।
किसान आंदोलन का नहीं दिखा असर
किसानों के तीन दिन तक टोल फ्री करने की चेतावनी का शनिवार को टोल प्लाजा पर कोई असर देखने को नहीं मिला। यहां पुलिसबल तैनात रहा। सुबह से शाम तक टोल प्लाजा पर वाहन सामान्य रूप से टोल का भुगतान करते हुए गुजरते रहे।
विज्ञापन
कोट
टोल प्लाजा को फास्टैग डेडिकेटिड करने के लिए ट्रायल किया गया। इस कारण नकद लेन में वाहनों की कतार रही। किसान आंदोलन का टोल प्लाजा पर कोई असर देखने को नहीं मिला है।
- विनीत सिंह, टोल प्रबंधक, खेड़कीदौला टोल प्लाजा