फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FASTag system jammed on MCD toll

एमसीडी टोल पर फास्टैग सिस्टम से लगा जाम

Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
FASTag system jammed on MCD toll
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दिल्ली बॉर्डर पर लगे दिल्ली नगर निगम के टोल पर फास्टैग सिस्टम चालू होने से दूसरे दिन भी पीक ऑवर में जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक पुलिस व टोल कंपनी के गार्ड की मदद से हालात को सामान्य किया गया। वहीं डीसीपी ट्रैफिक ने लिखे पत्र में पूछा है कि इस तरह के हालात पैदा होने का अंदेशा था तो ट्रैफिक पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई। डीसीपी ट्रैफिक ने कंपनी को मैन पावर बढ़ाने के साथ ही जगह-जगह संकेतक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जाम के हालात पर ट्रैफिक पुलिस भी सहयोग करेगी, लेकिन व्यावसायिक वाहनों को किनारे टोल तक कैसे ले जाया जाय। यह तय करने की व्यवस्था तय करे। कंपनी प्रबंधन का दावा है कि धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार हो रहा है। आने वाले समय में जाम के हालात पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसे भी जाने..
: टोल कंपनी को जगह-जगह लगाने होंगे संकेतक
: किसी भी तरह का प्रयोग से पहले ट्रैफिक पुलिस को देनी होगी जानकारी
: व्यवस्था पूरी तरह से लागू न होने पर फास्टैग के वाहनों को अलग लेन से निकाले
दिल्ली-बॉर्डर पर एमसीडी का टोल वसूलने वाली कंपनी को मैन पावर से लेकर संकेतक लगाने को कहा गया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को इस तरह की कवायद से पहले जानकारी न देने का कारण भी पूछा गया है।
विज्ञापन

आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed