फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers will surround the offices of FCI today

किसान आज करेंगे एफसीआई के कार्यालयों का घेराव

Sun, 04 Apr 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers will surround the offices of FCI today
गुरुग्राम। किसानों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने रोहतक में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य किसानों ने बताया कि कृषि संबंधी तीन कानूनों और एमएसपी गारंटी को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 अप्रैल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत देशभर में एफसीआई के कार्यालयों का सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक घेराव किया जाएगा। गुरुग्राम जिले में एफसीआई कार्यालय प्लाट नंबर-87, सेक्टर-18 उद्योग विहार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में किसानों को संबोधित करते हुए बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार तानाशाही से किसानों की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन किसान सरकार की मनमानी के आगे झुकेंगे नहीं। बुजुर्ग किसान महासिंह ठाकरान ने कहा कि सरकार ने बुजुर्ग किसानों पर लाठीचार्ज करके सभी हदें पार कर दी हैं। सरकार किसानों के आंदोलन को किसी भी सूरत में खत्म करना चाह रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि किसान आंदोलन में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए रविवार को दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत हुई, जिसमें जिले से भी एक दर्जन किसान हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। रविवार को धरने में जयप्रकाश, अनिल पंवार, ऊषा सरोहा, नवनीत, योगेंद्र सिंह, एमएस मलिक, मनीष, हरि सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed