फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers were disappointed due to non-purchase of mustard, returned after filling the crop

Gurugram News: सरसों की खरीद नहीं होने से किसान हुए निराश, फसल भरकर वापस लौटे

Tue, 18 Apr 2023 12:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 18 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers were disappointed due to non-purchase of mustard, returned after filling the crop
नियम और शर्तों के आधार पर नमी होने के कारण तीन किसानों की फसल की नहीं हुई खरीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। किसानों को उस समय निराशा हुई जब सोहना की अनाज मंडी से सरसों भरकर वापस अपने घर लौटने को मजबूर हो गए। अनाज मंडी में पहुंचे गांव दोहला से नेत्रपाल, अशोक, नंद किशोर का कहना है कि तीन भाई 20-20 मन सरसों भरकर मंडी में लेकर आए थे। जबकि हमने पोर्टल पर भी पंजीकरण कराया हुआ था। लेकिन सरसों की सरकारी खरीद नहीं हुई। बताया गया कि सरसों में अभी नमी है।


गांव घंघोला के किसान धीरज का कहना है कि सरसों की फसल मानकों के हिसाब से सूखी थी। लेकिन उनकी फसल की खरीद नहीं हो पाई। जिसके चलते निजी आढ़ती 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल से खरीद रहे हैं। हैफेड के सुपरवाइजर मुकेश कुमार का कहना है कि आज भी 867 क्विंटल सरसों नियम व शर्तों के आधार पर किसानों की ली है। अब तक 6800 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी के गेट पर नियम व शर्तें लिखी हुई हैं। जिन किसानों की सरसों में नमी अधिक है या सफेद पड़ चुकी है उसे हैफेड नहीं ले सकता। उन्होंने बताया कि 17000 बैग गेहूं हरियाणा वेयर हाउस ने खरीद की है। गेहूं और सरसों की खरीद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed