फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers Should Bring Wheat Crop to Market Only After Drying It: Jyoti

किसान सुखाकर ही मंडी में लाएं गेहूं की फसल : ज्योति

Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers Should Bring Wheat Crop to Market Only After Drying It: Jyoti
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति पुन्हाना अनाज मंडी में किसानों से बातचीत करती हुई।
किसानों को मंडियों में सभी सुविधाएं उपलब्ध, जल्दबाजी से बचने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में हाल ही में हुई अधिक बरसात के कारण गेहूं की फसल में नमी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ज्योति ने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक मशीनरी एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसलिए वे जल्दबाजी में गेहूं मंडी में लाने से बचें। यदि खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं में निर्धारित सीमा से अधिक नमी पाई जाती है तो इससे किसानों और खरीद एजेंसियों दोनों को कठिनाई हो सकती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि वे थोड़ा समय लेकर अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं, जिससे गेहूं की गुणवत्ता बनी रहे और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन


आढ़तियों को भी दिए आवश्यक निर्देश

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने आढ़तियों से भी अपील करते हुए कहा कि मंडियों में उपलब्ध मशीनरी जैसे झरना, पंखे आदि का उचित उपयोग किया जाए, ताकि गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित मानकों के भीतर लाई जा सके और किसानों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण व्यवस्था सुचारू

उन्होंने बताया कि किसानों के लिए गेट पास एवं बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में एमएसपी पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 90 प्रतिशत से अधिक किसानों का सफलतापूर्वक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जा चुका है, जो प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि गेहूं में लस्टर लॉस से संबंधित मुद्दे को भी मुख्यालय के संज्ञान में भेज दिया गया है, ताकि किसानों के हित में आवश्यक निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed