फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers' payments stalled due to non-verification of accounts

Gurugram News: खातों का सत्यापन न होने से किसानों का भुगतान लटका

Thu, 07 May 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' payments stalled due to non-verification of accounts
-परेशान किसान काट रहे विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर
विज्ञापन

-नहीं हो रही कोई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में गेहूं खरीद के बाद किसानों को भुगतान न मिलने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। खातों की वेरिफिकेशन पूरी न होने के कारण सैकड़ों किसानों की पेमेंट अटक गई है। किसान रोजाना मंडियों और संबंधित दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।
इस बार खरीद का कार्य हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया। खरीद प्रक्रिया तो समय पर पूरी कर ली गई, लेकिन भुगतान के लिए जरूरी बैंक खातों की वेरिफिकेशन अधूरी रहने से अधिकांश किसानों के पैसे अटक गए हैं। खासकर वे किसान, जिन्होंने हाल ही में पहली बार मेरी फल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण किया है या नए बैंक खाते खुलवाए हैं, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से संबंधित अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। ऊपर बैठे अधिकारी भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे, जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
शादी समेत अन्य आवश्यक काम प्रभावित :
स्थिति यह है कि भुगतान न मिलने के कारण किसानों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि घर में शादियों की तैयारी अटक गई है, वहीं जमीन के पट्टे और अन्य जरूरी लेन-देन भी पैसे के अभाव में रुके पड़े हैं।सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब कार्रवाई हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन पंचकूला कार्यालय स्तर से होनी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासनिक देरी के कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।किसानों ने मांग की है कि खातों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर भुगतान जारी किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। इस बारे में हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के मैनेजर जमील अहमद का कहना है कि इस बारे में उच्च अधिकारियों का अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed