फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   farmers are facing labour problem for their crops

धान की रोपाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर

Mon, 31 May 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
farmers are facing labour problem for their crops
पटौदी। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के कारण धान की पैदावार करने वाले किसानों को भी क्षति का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि धान की रोपाई करने वाले मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पटौदी क्षेत्र के गांव लोकरा, मुमताजपुर, सफेदार नगर, पटौदी, नानूकला, खोड़, हेडाहेडी, सेययद शाहपुर, खानपुर, बासपदमका, ऊंचा माजरा, नरहेड़ा सहित काफी गांवों के किसान धान की खेती करते आ रहे हैं। हालांकि अबकी बार लॉकडाउन से पहले ही मजदूरों के अपने गांव चले जाने से किसानों को धान बोने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान रोहताश और कंवर सिंह ने बताया कि अतीत में धान की पौध तैयार करने के बाद मजदूरों बुलाया जाता था। लेकिन लॉकडाउन में मजदूर आने से मना कर रहे हैं। वहीं वे एक एकड़ धान की फसल के लिए पौध रोपाई करने के लिए ढाई हजार रुपये लेते थे। वहीं, स्थानीय मजदूर एक एकड़ धान की पौध रोपाई के लिए लगभग चार हजार के हिसाब से लेते हैं। बाहरी मजदूरों के चले जाने से संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटौदी निवासी किसान सैययद एजाज हुसैन जैदी ने बताया कि 20 वर्षों से धान की खेती कर रहे हैं। मजदूर की कमी होने के कारण आधुनिक तरीके से धान उगाने के लिए परेशानी हो रही है।
चित्र परिचय : फोटो नंबर- 25
किसान सैययद एजाज हुसैन जैदी आधुनिक तरीके से मशीन द्वारा धान बोते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed