{"_id":"64d7d427c75d285035020964","slug":"farmer-attacked-in-land-dispute-threatened-to-implicate-in-rape-case-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12155-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमीनी विवाद में किसान पर हमला, दुष्कर्म मामले में फंसाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमीनी विवाद में किसान पर हमला, दुष्कर्म मामले में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक किसान पर हमला करने व दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिकायत में गांव सिंधरावली के ओम प्रकाश ने कहा कि वह 15 साल से सुशील गुप्ता की जमीन की जुताई कर रहा है। हर साल की तरह उसने इस बार भी खेत में ज्वार की बुवाई कराई थी। इस बीच सिंधरावली के अजय कुमार ने उससे कहा कि इस बार सुशील गुप्ता की जमीन को उसने बटाई पर लिया है। जिस पर ओम प्रकाश ने कहा कि ज्वार की फसल कटाई के बाद वह यह जमीन उसे सौंप देगा। इस पर अजय ने उनके खिलाफ बिलासपुर थाना पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस और गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में इस बात का लिखित समझौता भी हो गया। आरोप है कि फैसले को लेकर एक बार फिर पंचायत हुई। जिसमें अजय, जितेंद्र और नारायण अचानक तैश में आ गए और उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच बचाव में पंचायत में मौजूद लोग भी आए, लेकिन वह हटे नहीं। इस दौरान अजय की मां ने उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।