फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farewell to Mata Rani with cheers

जयकारों के साथ माता रानी को दी विदाई

Fri, 15 Oct 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Mata Rani with cheers
सेक्टर-56 में बनाए गए अस्थाई तालाब में माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। दशमी पर शहर में कई स्थानों पर दुर्गा पूजा संपन्न कर जयकारा लगाकर श्रद्धालुओं ने माता की मूर्ति का विसर्जन किया। मुख्य विसर्जन कार्यक्रम सेक्टर 56 में बनाए गए कृत्रिम तालाब में किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन पूजन किया गया जो दोपहर तक जारी रहा। शीतला माता मंदिर में सुबह आठ बजे हवन-पूजन के बाद महाआरती हुई। उसके बाद आठ बजे से मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। यहां करीब 30 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया गया। सेक्टर-27, 46, 45, 47, 56 सहित अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों के विसर्जन से पहले महिलाओं ने भव्य शोभा यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा विसर्जन कमेटी के आनंद बासु ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, मूर्ति विसर्जन शुक्रवार को सेक्टर-56 के कृत्रिम घाट के पास बनाए गए कुंड में किया गया। कोविड प्रोटोकॉल के कारण छोटे वाहन में माता की मूर्ति लेकर पांच श्रद्धालु ही तालाब पर पहुंचे। आनंद बासु ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में बंगाली समुदाय की ओर से विभिन्न सेक्टरों के सामुदायिक भवनों में कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed