{"_id":"670c020a0a13dd15b20705af","slug":"family-members-blame-college-administration-in-suicide-case-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2211021-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आत्महत्या मामले में परिजनों ने लगाया कॉलेज प्रशासन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आत्महत्या मामले में परिजनों ने लगाया कॉलेज प्रशासन पर आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर स्थित गुरु सेवा नर्सिंग कॉलेज में लफूरी गांव के छात्र आशिक की मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक छात्र के पिता महबूब का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करने पर ही पुत्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि पुत्र की मौत के बाद भी उन्हें सूचना नहीं दी गई बल्कि उन्हें कॉलेज के अन्य छात्रों से सूचना मिली। मृतक के पिता महबूब ने बताया कि उनका पुत्र आशिक पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर स्थित गुरु सेवा नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के दूसरे सेमेस्टर का छात्र था। कुछ दिन कॉलेज नहीं आने के कारण कॉलेज प्रशासन द्वारा उसे छह महीने के लिए कॉलेज से निकाल दिया था। इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर पहले आशिक गांव में आया था। उससे उदास रहने का कारण पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया। सात अक्टूबर को कॉलेज चला गया, इसके बाद नौ अक्टूबर को उन्हें फोन पर जानकारी मिली की उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि जब वो वहां पहुंचे तो कॉलेज के अन्य छात्रों ने भी कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनके पुत्र द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई। कॉलेज के अन्य छात्र किसी तरह बाइक से उनके पुत्र को निजी अस्पताल लेकर गए। संवाद