फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Falling from the 20th floor broke all the bones of the body

Gurugram News: बीसवीं मंजिल से गिरने के कारण टूट गई शरीर की सारी हड्डियां

Fri, 10 Mar 2023 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Falling from the 20th floor broke all the bones of the body
विराट त्यागी
विज्ञापन

गुुरुग्राम। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल (65) की बीसवीं मंजिल से गिरने पर सभी हड्डियां टूट गई थीं। यही मौत का कारण भी बनीं। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने इसका खुलासा किया है।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि उनके शरीर के लगभग सभी हड्डी टूट गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी सभी पसली टूट कर चकनाचूर हो गई थी। जांच करने के लिए उनके शरीर से सैंपल ले लिए गए है। रिपोर्ट के आने के बाद ही पूरी तरह से बताया जा सकेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर हादसे के बाद से ही पूरी सोसाइटी में मातम पसरा हुआ था। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण मीडिया का सोसाइटी गेट पर ही जमावड़ा लग गया था। इसे देखते हुए सोसाइटी गेट पर ही सिक्योरिटी भी मुस्तैद कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने भी मीडिया व अन्य से दूरियां बना ली थीं। ऐसे में किसी को सोसाइटी के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिता के नीचे गिरने की परिवार को नहीं थी खबर : रमेश अग्रवाल के बीसवीं मंजिल से नीचे गिरने की खबर उनके परिवार को ही नहीं थी। जबकि घटना के समय रितेश के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी फ्लैट में ही मौजूद थे। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने जब एक व्यक्ति को नीचे जमीन पर लहूलुहान हालत में देखा तो उसने अपने सुपरवाइजर को सूचना दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जानकारी हासिल की मृतक की शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर तत्काल ही निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed