फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake military gang advertising on Olex active

ओलेक्स पर विज्ञपान दे कर नकली फौजी गिरोह सक्रिय

Wed, 29 Dec 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fake military gang advertising on Olex active
गुरुग्राम। ओलेक्स पर फौजी की फर्जी आईडी के नाम से कार बेचने वाला गिरोह सक्रिय है। 24 घंटे के भीतर इस गिरोह के लोगों ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिसमें साइबर थाना पुलिस ने एक दिन पहले एक मामला दर्ज किया है। दूसरे दिन अलग-अलग थानों में दो मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

वारदात एक
गुरुग्राम। ओलेक्स पर कार बेचने का विज्ञापन पढ़कर अमित ने संपर्क किया तो सामने वाले व्यक्ति ने स्कार्पियो की कीमत तीन लाख 80 हजार बताई। 50 हजार रुपये कम कर वाहन खरीदने की बात हुई। कार बेचने वाले ठग ने खुद को फौजी बताते हुए अलग-अलग मद में 63 हजार रुपये ठग लिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। घटना तीन माह पुरानी है साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ ठगी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वारदात दो
गुरुग्राम। ओलेक्स पर बाइक का विज्ञापन देख कर खरीदने के नाम पर 28 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कालेज में पढ़ने वाले शिवम ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि फौजी बन कर जुलाई माह में किसी ने उससे अलग-अलग मद में 28 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात तीन
गुरुग्राम। ओएलएक्स पर वैगनार कार का विज्ञापन देकर 38 हजार रुपये की ठगी हुई। आरोपी ने कार का 75 हजार रुपया दाम बता कर 60 हजार रुपये में बेचने की बात की। बाद में अलग-अलग मद में 38 हजार की ठगी की। ठगी के शिकार महिला मरुफा खान ने बताया कि कार बेचने वाले ने खुद को फौजी बताया था। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है।
ठगी से बचने के उपाय
: ऑनलाइन खरीददारी से पहले पूरी तरह से छानबीन कर लें।
: लालच के चक्कर में कोई लिंक ओके न करें।
: लुभावने ऑफर से बचे।
: फेसबुक व अन्य साइट का इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरते।
वर्जन
ठगी के एक नेचर के मामलों की जांच अलग-अलग अपराध शाखा को दी गई है। जल्द ही पुलिस इस गिरोह का खुलासा करेगी।
प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed