फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake health test lab busted, two arrested

Gurugram News: फर्जी स्वास्थ्य जांच लैब का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 04:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Fake health test lab busted, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार को पटौदी में सिवाड़ी रोड पर फर्जी स्वास्थ्य जांच लैब का भंडाफोड़ किया। मौके से टीम ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी जांच रिपोर्ट किसी दूसरे डॉक्टर की मोहर लगाकर देता था। आरोपियों की पहचान हेलीमंडी निवासी विकास व भोडाकला निवासी राहुल के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करीब डेढ़ साल से आरोपी फर्जी जांच केंद्र खोलकर लोगों को फर्जी जांच रिपोर्ट दे रहे थे।
टीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिवाड़ी रोड पर इंछापुरी निवासी प्रिया ने यहां बिना किसी अनुमति नव्या नाम से पैथलैब खोली हुई है। इसमें गैर कानूनी तरीके से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। पता चला है कि करीब डेढ़ साल से यह फर्जी सेंटर चल रहा था। लोगों की जांच रिपोर्ट पर किसी डाॅक्टर के नाम की फर्जी मुहर लगाई जाती थी।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम ने मौके पर दबिश दी तो विकास व राहुल नामक युवक लैब में काम कर रहे थे। आरोपी किसी प्रवीन के नाम की स्टांप का इस्तेमाल करते थे। आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि पिछले दो महीने से लैब में काम कर रहा था और आरोपी विकास करीब डेढ़ वर्ष से लैब में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed