फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fake call center duping foreign nationals busted in Gurugram 9 including 5 women arrested

Fake Call Center: गुरुग्राम में विदेशी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 05:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Jul 2022 05:46 AM IST
सार

विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 9 लोगों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप व 9 सीपीयू बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Fake call center duping foreign nationals busted in Gurugram 9 including 5 women arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बुधवार रात डीएलएफ फेज-2 में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप व 9 सीपीयू बरामद किए हैं। आरोपी खुद को फेडरल पुलिस डिपार्टमेंट का सदस्य बताकर ठगी को अंजाम देते थे। मुख्य आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-2 इलाके में रैपिड मेट्रो पिलर-34 के निकट एक बहुमंजिला इमारत में कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। इसमें फर्जी तरीके से नेशनल आईडेेंटिटी नंबर को सस्पेंड करने के नाम पर विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी की जा रही है। एसीपी डीएलएफ की अगुवाई में साइबर क्राइम थाना पुलिस व डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारा। कॉल सेंटर में मौजूद कर्मचारी विदेशियों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने मैनेजर मुकेश शर्मा से लाइसेंस, कंपनी का नाम, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य रिकॉर्ड मांगा, लेकिन वह नहीं दे सका। ऐसे में मुकेश शर्मा, चंची, हाईका असूमी व अटो वेरो सहित नौ युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इस तरह करते थे ठगी
पकड़े गए लोगों ने बताया कि कॉल सेंटर मालिक फरीदाबाद निवासी डेविड वीआईसीआई डायलर पर विदेशी ग्राहकों का डाटा डालता है। इस डाटा का इस्तेमाल कर वह विदेशी नागरिकों को कॉल करके खुद को फेेडरल पुलिस डिपार्टमेंट का सदस्य बताते थे और उनका नेशनल आईडेंटिटी नंबर सस्पेंड करने का डर दिखाकर विभिन्न कंपनियों के गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए मजबूर करते थे। इसके बाद इनसे गिफ्ट कार्ड का नंबर लेकर एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज देते थे, जो आईटी और कार्ड के नाम से बनाए गए थे। गिफ्ट कार्ड को कैश करवा कर राशि अलग-अलग खातों में डलवा लेते थे। एसीपी, डीएलएफ संजीव बल्हारा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह अब तक कितने लोगों से रकम ठग चुका है। जिन दो व्हाट्सएप ग्रुप पर गिफ्ट कार्ड के नंबर भेजे जाते थे, उनकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग करने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद दो नाबालिग समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मौके पर तीन राउंड गोलियां चलीं थीं। आरोपी टिल्लू  गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों ने जेल में बंद भाई से हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए मंडोली जेल के सहायक जेल अधीक्षक के घर पर फायरिंग कर दी थी। एक  नाबालिग ने भलस्वा डेयरी इलाके में सिपाही को गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed