फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Facilities will increase in Leisure Valley Park, new plan made

Gurugram News: लेजर वैली पार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं, नए सिरे से बनाई योजना

Mon, 25 May 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in Leisure Valley Park, new plan made
जीएमडीए ने पार्क को बेहतर करने के लिए कराया सर्वे
विज्ञापन

जगह के अनुसार और सुविधाएं बढ़ाने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क (महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क) में और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर है। पार्क में बच्चों के लिए अलग से कार्नर बनाकर संसाधन उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक एजेंसी से सर्वे कराया है। अब इसी अनुसार यह कार्य सिरे चढ़ाया जाएगा।

सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में आधुनिक लाइट एंड साउंड शो के साथ 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग (वॉटर स्क्रीन पर) की सुविधा भी उपलब्ध है। करीब 25 एकड़ में फैले पार्क को जीएमडीए और बेहतर करना चाहता है। इसके लिए एक कंसल्टेंट से पूरे पार्क का सर्वे कराया गया है। अब इसी अनुसार पार्क में लोगों के लिए और सेवाएं बढ़ाई जाएगी। जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने बताया कि पार्क में और सेवाएं बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एजेंसी ने पूरा खाका तैयार कर दिया है। अब इस पर चर्चा कर आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पार्क में आधुनिक लाइट एंड साउंड शो रोजाना चल रहा है। दूसरा आर्टिफिशियल रनिंग या वॉकिंग ट्रैक बनाने की योजना है। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed