{"_id":"64c56b432f0f3093c605ef07","slug":"eyes-are-getting-red-the-worst-sufferer-is-young-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10952-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आंखें हो रही लाल, सबसे ज्यादा पीड़ित नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आंखें हो रही लाल, सबसे ज्यादा पीड़ित नौनिहाल
Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
साइबर सिटी में तेजी से फैल रहा आईफ्लू, नागरिक अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 250 मरीज
आंख में खुजली, लगातार पानी आना, पलकों की सूजन को न करें नजरअंदाज
मान्यता कुशवाहा
गुरुग्राम। जिले में आईफ्लू ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में बढोतरी इसकी गवाह है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 200 से 250 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इनमें से 70 फीसदी मरीज आईफ्लू की चपेट में आकर परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं। आईफ्लू के इन मरीजों की संख्या में भी 40 से 50 फीसदी बच्चे हैं।
नागरिक अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉ. अंजु कटियार ने बताया कि आई फ्लू एक बीमारी है जो आंखों को बेहद तकलीफ देती है। इसे वायरल कंजक्टिवाइटिस कहते हैं। यह कॉमन इन्फेक्शन है, जिसकी चपेट में कभी न कभी हर इंसान आता है। इस मौसम में कंजक्टिवाइटिस से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
-- --
आईफ्लू फैलने का कारण
डॉ. अंजू ने बताया कि बारिश के गंदे पानी में नहाने या फिर लंबे समय तक पसीने में काम करने से आंखों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा आई फ्लू से पीड़ित लोगों के साथ हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंखों को छूने से भी आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। आप अगर आईफ्लू से पीड़ित व्यक्ति के कपड़े यूज करते हैं तो भी आई फ्लू होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
आईफ्लू के लक्षण
- आंखों का लाल होना
- आंखों में सफेद रंग का कीचड़ दिखाई देना
- आंखों से पानी बहना
- आंखों में सूजन
- आंखों में दर्द
- आंखों में खुजली
-- --
आईफ्लू से बचने के उपाय
- पीड़ित व्यक्ति काला चश्मा पहनकर रखे
- टीवी या मोबाइल देखने से बचें
- आंखों को बार-बार छूने से बचें
- आंखों को छूने के बाद साबुन से हाथ जरूर धो लें।
- आई इन्फेक्शन से बचने के लिए बारिश में भीगने से
-- --
पिछले एक सप्ताह में आंख के संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या
दिनांक मरीजों की संख्या
23 जुलाई 156
24 जुलाई 140
25 जुलाई 169
26 जुलाई 149
27 जुलाई 180
28 जुलाई 179
29 जुलाई 145
वर्जन
नेत्र रोग विभाग में रोजाना लगभग 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 70 फीसदी आईफ्लू की चपेट में आने से परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से भी 40 से 50 फीसदी बच्चे हैं। आईफ्लू होने पर डॉक्टरों के परामर्श से उचित सलाह लेकर दवा लें। - डॉ. अंजू कटियार, नेत्र सर्जन नागरिक अस्पताल