फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eye irritation and breathing problems

आंखों में जलन व सांस लेने में हुई परेशानी

Sat, 07 Nov 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eye irritation and breathing problems
गुरुग्राम। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, शहर का वातावरण गैस चैंबर में तब्दील होता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हालात बेहद खराब हो गए और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 439 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेक्टर-51 के हालात बेहद खराब रहे, जहां एक्यूआई 487 दर्ज किया गया। शहर के तीन बड़े इलाकों में शनिवार को एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। टेरी ग्राम में एक्यूआई 428 व विकास सदन में एक्यूआई 448 दर्ज किया गया। ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 394 रहा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे तापमान कम हो रहा है, वैसे-वैसे शहर की हवा खराब होती जा रही है। प्रदूषण बढ़ने के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं, जिसमें धूल सबसे मुख्य भूमिका निभा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में धूल उड़ रही है, जिसके चलते प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ से धूल को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा झाड़ू लगाने का तरीका भी सही नहीं है। धूल भरी सड़कों पर बिना पानी का छिड़काव किए झाड़ू लगाया जाता है, जिसकी वजह से व्यापक तौर पर प्रदूषण फैल रहा है। व्यापक प्रदूषण के बीच पीएम-10 व पीएम 2.5 सरीखे हानिकारक कणों की मात्रा काफी ज्यादा रही, जिसके चलते सुबह के समय लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-51 में प्रदूषण के आंकड़े (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)
हानिकारक कण औसत सबसे कम सबसे ज्यादा
पीएम 2.5 488 448 500
पीएम 10 283 254 415
एनओ 2 82 17 146
एनएच3 31 17 50
एसओ2 6 3 9
सीओ 104 53 158
ओजोन 10 1 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed