फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Extorted 90 thousand on the pretext of loan

Gurugram News: लोन का झांसा देकर 90 हजार उड़ाए

Sat, 19 Aug 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Extorted 90 thousand on the pretext of loan
लोन का झांसा देकर 90 हजार उड़ाए
विज्ञापन



पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में लोन के लिए आवेदन करने पर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये की ठगी हो जाने का मामला सामने आया है। कथित बैंक कर्मी ने लोन मंजूर कराने का झांसा देकर उससे कैंसिल चेक ले लिए और बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने लोन लेने के लिए एचडीएफसी बैंक में आवेदन किया था। बैंक के लोन पोर्टल पर नंबर दर्ज होने के बाद उसे कोटक महिंद्रा बैंक से सुधीर नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उनसे कहा कि वह उनका लोन मंजूर करा देगा। इसके लिए उसने कुछ दस्तावेज मांगे।
विज्ञापन

आरोप है कि सुधीर ने उनसे कैंसिल चैक मांगे जो सुधीर द्वारा भेजे गए डिलीवरी ब्वाय को उन्होंने दे दिए। मंगलवार को उनके कैंसिल चेकों के जरिए बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बारे में जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed