फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Extension sought until November 30 for installing PTZ cameras.

Gurugram News: पीटीजेड कैमरे लगाने के लिए 30 नवंबर तक मांगी मोहलत

Sun, 11 Oct 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Extension sought until November 30 for installing PTZ cameras.
गुरुग्राम। एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए औद्योगिक इकाइयों में पीटीजेड कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 31 अक्तूबर तक इसकी समय सीमा तय की थी। गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने इसे 30 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएक्यूएम ने 5 अक्तूबर को ईंधन भंडारण और फीडिंग पॉइंट पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इन कैमरों की लाइव वीडियो स्ट्रीम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सर्वर से जुड़ेगी। जीसीसीआई अध्यक्ष विकास जैन ने 9 अक्तूबर को पत्र लिखकर 31 अक्तूबर की समय सीमा को अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कैमरों की खरीद, इंस्टॉलेशन और नेटवर्किंग में लगने वाले समय का तर्क दिया। आयोग ने औचक निरीक्षणों में कुछ इकाइयों में प्रतिबंधित और अमानक ईंधन के इस्तेमाल का हवाला देते हुए लगातार निगरानी की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed