फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Exposure visits organized to promote cleanliness

Gurugram News: स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए गए एक्सपोजर विजिट

Sat, 06 Jun 2026 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Exposure visits organized to promote cleanliness
गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष एक्सपोजर विजिट कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वार्ड समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता से जुड़े अधिकारियों को ठोस कचरा प्रबंधन की आधुनिक प्रणालियों, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण और थ्री आर के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वार्ड-20, जोन-4 स्थित खुशबू चौक के समाधान हब में एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समाधान हब की कार्यप्रणाली, कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को घर-घर स्तर पर कचरा पृथक्करण अपनाने तथा स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जोन-2 के वार्ड-5 में वार्ड समिति सदस्यों के लिए गीले एवं सूखे कचरे के प्रसंस्करण केंद्रों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed