{"_id":"634748ce9e6e182e2b7df11a","slug":"explosion-while-making-firecrackers-in-gurugram-house-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firecrackers: गुरुग्राम में पटाखे बनाते समय विस्फोट, मकान ध्वस्त, 6 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firecrackers: गुरुग्राम में पटाखे बनाते समय विस्फोट, मकान ध्वस्त, 6 गंभीर
Thu, 13 Oct 2022 04:37 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:37 AM IST
सार
माना जा रहा है कि बुधवार को आतिशबाजी बनाने के दौरान हल्की सी चिंगारी उठी और आतिशबाजी के लिए रखे बारूद तक जा पहुंची। इससे बारूद तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नखड़ौला गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक घर में आतिशबाजी तैयार करते समय जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस धमाके में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। धमाके में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
नखड़ौला के ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय निवासी भगवानदास ऑटो चलाता है। इसके साथ ही शादियों के सीजन में आतिशबाजी भी तैयार करता है। माना जा रहा है कि बुधवार को आतिशबाजी बनाने के दौरान हल्की सी चिंगारी उठी और आतिशबाजी के लिए रखे बारूद तक जा पहुंची। इससे बारूद तेज धमाके के साथ फट गया। इस धमाके के साथ ही भगवानदास का पूरा मकान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में मकान मालिक भगवान दास (47), उसका बेटा मनीष (21), तनुज (9) व बेटी छवि (11) समेत दिल्ली निवासी सुभाष (50) व उसका साथी विष्णु (32) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल सेक्टर-90 स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। बाद में सभी को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
बेटी बता रहीं फटा सिलिंडर
भगवान दास की बेटी भावना का कहना है कि सिलिंडर फटने की वजह से विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने मलबे में दबी चीजों को इकट्ठा किया है। इसके साथ ही मौके से सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सिविल डिफेंस टीम के सूर्यदेव के मुताबिक विस्फोट किस चीज का है, इस बारे में अंतिम रूप से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।