फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Explain the ill effects of single-use plastic

Gurugram News: सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए

Wed, 15 Oct 2025 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Explain the ill effects of single-use plastic
सेक्टर-46 मार्केट में नगर निगम गुरुग्राम ने किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से सेक्टर-46 मार्केट में दुकानदारों को पॉलीथिन मुक्त गुरुग्राम बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों व व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग न केवल पर्यावरण को प्रदूषित करता है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खतरा पैदा करता है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करें और इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें। प्रिंका यादव ने दुकानदारों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान सभी दुकानदारों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कि वे अपने आस-पास सफाई बनाए रखेंगे और प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम के अभियान को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर सोढ़ी सुपर मार्केट के मालिक हरीश, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि विकास मेहता तथा स्थानीय दुकानदारों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन

स्कूल में भी बच्चों को किया जागरूक
लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए में भी एक स्वच्छता जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार रहे और कार्यक्रम का समन्वयन प्रिंका यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परवीन, मनीष, एवं हर्केश का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed