{"_id":"5ef9eefb8ebc3e43375912eb","slug":"expiary-dtd-goods-out-new-enter-in-mall-shops-in-gurugram-gurgaon-news-noi520129549","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी डेट सामान बाहर, नए सामान दुकानों में सजने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी डेट सामान बाहर, नए सामान दुकानों में सजने लगे
विज्ञापन
गुरुग्राम में मॉल के मुख्य गेट को साफकरता कर्मचारी
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सरकार के निर्देश पर बुधवार से जिले के शॉपिंग मॉल शर्तों के साथ खोले जा रहे हैं। मॉल को आमजन के लिए शुरू करने से पूर्व मॉल व दुकानों की सफाई शुरू हो गई है। सोमवार को मॉल दुकानदारों ने अपनी दुकानों के ताले खोलकर खराब व एक्सपायरी डेट के सामान को बाहर निकाला। दुकान के प्रत्येक सामान को साफ करने के साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
इसके बाद नए सामानों की खेप को दोबारा सजाया जा रहा है। वहीं, मॉल प्रबंधन ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दो गज की दूरी पर निशान बनाए। मॉल के दुकानदारों ने बताया कि मास्क लगाकर आने वाले लोगों को जांच के बाद ही दुकान में प्रवेश दिया जाएगा। सभी लोगों का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी लेने के बाद ही दुकान में प्रवेश दिया जाएगा।
स्वचालित सीढ़ियों पर भी बनाए निशान
मॉल में लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनी रहे, इसके लिए मॉल प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मॉल के बाहर सामाजिक दायरे के निशान बनाए जाने के साथ ही स्वचालित सीढ़ियों पर भी निशान बनाए हैं। इसमें प्रत्येक दो सीढ़ी छोड़कर एक व्यक्ति के खड़े होने के निशान बनाए गए हैं। इसके साथ ही दुकानों की सफाई करवाने के साथ ही सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
फूडकोर्ट रहेगा बंद
मॉल प्रबंधन ने फिलहाल ओपन फूडकोर्ट खोलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। हालांकि, बड़े स्तर पर चलने वाले फूडकोर्ट (मैक-डी) समेत अन्य ने व्यवस्था पूरी करते हुए समय भी निर्धारित करना शुरू कर दिया है।
गेट पर न गाइडलाइन न सैनिटाइजर
मॉल के गेट व अन्य स्थान पर फिलहाल कोविड-19 गाइडलाइन का कोई नोटिस नहीं लगाया गया है। मॉल में अपनी दुकानों की सफाई व्यवस्था करने के लिए आने वाले दुकानदार व अन्य स्टाफ अपने स्तर पर ही सैनिटाइजर ला रहे हैं। सोमवार को एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था तो यहां गेट पर कोई सैनिटाइजर ही नहीं था। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि फिलहाल उन्हें सैनिटाइजर नहीं दिया गया है।
तीन महीने बाद आज अपनी दुकान पर आई हूं। मॉल का एसी बंद होने के कारण नेलपेंट, लिपस्टिक समेत अन्य सामान खराब हो गया है। कुछ नेलपेंट व अन्य सामान की डेट एक्सपायर हो गई है। अब यह सामान कंपनी भी नहीं बदलेगी।
- कामाक्षी कुमारी, दुकानदार, एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल
तीन महीने बाद दुकान खोली है। नुकसान तो अधिक नहीं हुआ। व्यवस्था की जा रही है कि प्रत्येक ग्राहक की जांच के बाद ही दुकान में प्रवेश दिया जाए। दुकान में पांच अलग-अलग सेक्शन हैं, इसलिए एक बार में पांच ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश देने से पहले तापमान जांच के साथ ही ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर व घर का पता नोट किया जाएगा।
- रिंकी, गारमेंट स्टोर मैनेजर, एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल