{"_id":"69051a780c86ecd58104c2dd","slug":"experts-will-gather-to-give-direction-to-local-self-government-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71021-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्थानीय स्वशासन को दिशा देने के लिए जुटेंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्थानीय स्वशासन को दिशा देने के लिए जुटेंगे विशेषज्ञ
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम के स्थानीय स्वशासन, जनता के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और विकास के विभिन्न अंगों के बीच असंतुलन पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ जुटेंगे। मिशन 7374 फाउंडेशन की ओर से रविवार को जॉन हॉल में रीइमेजिंग गुरुग्राम नाम से एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें संविधान के 74वें संशोधन अधिनियम से जोड़कर गुरुग्राम के स्थानीय शासन के वित्तीय, व्यवस्थात्मक और शक्ति के संतुलन पर अपने विचार रखेंगे। एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी संगठन के प्रतिनिधियों ने दी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयोजक सन्नी दौलताबाद ने कहा कि शहरी विकास और प्रशासन में जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, विकास प्राधिकरणों की भूमिका पर चर्चा करेंगे। संविधान की धारा 74 के तहत किए गए परिवर्तन जमीनी स्तर पर भविष्य के लिए किस तरह प्रभावी हो, इसका मॉडल तय करेंगे। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष गौरव मलिक, महासचिव संदीप, प्रदीप मिश्रा, सुनील सरीन, और सेवा निवृत आईएएस एसके सिंह ने सम्मेलन के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। संवाद