{"_id":"6560e0c746e098234f083a80","slug":"experts-conducted-survey-to-demolish-chinatels-towers-report-next-week-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19287-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिनटेल्स के टावरों को ध्वस्त करने के लिए विशेषज्ञों ने किया सर्वे, रिपोर्ट अगले सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिनटेल्स के टावरों को ध्वस्त करने के लिए विशेषज्ञों ने किया सर्वे, रिपोर्ट अगले सप्ताह
विज्ञापन
बिल्डर को दिया टावरों के नजदीक स्थित पार्क से मिट्टी हटवाने का सुझाव
ओवरहेड टैंक से पानी खाली कराने और बिजली कनेक्शन काटने की भी बात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित पांच टावरों को ध्वस्त करने से पूर्व सर्वे के लिए शुक्रवार सुबह एडिफिस कंपनी के विशेषज्ञों की एक टीम गुरुग्राम पहुंच गई। टीम ने असुरक्षित घोषित किए गए टावरों का सर्वे किया। फिलहाल विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट बिल्डर को नहीं सौंपी है, लेकिन सुरक्षा के मुद्देनजर मौखिक तौर पर कुछ सुझाव बिल्डर प्रबंधन को दिए हैं। बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि आगामी सप्ताह के शुरू में कंपनी अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप सकती है। रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चिनटेल्स प्रबंधन में उपाध्यक्ष जेएन यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एडिफिस की टीम ने एहतियात के रूप में तुरंत प्रभाव से न सिर्फ टावर को खाली करने के आदेश दिए हैं, बल्कि सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर बिजली-पानी कनेक्शन भी पूरी तरह से काटने का सुझाव मौखिक रूप से दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि टावर पर बने पानी के ओवरहेड टैंक को पूरी तरह से खाली कर दिया जाए। इसके साथ यहां बिजली के मुख्य कनेक्शन को भी काट दिया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि असुरक्षित टावर में बिजली सप्लाई से आग लगने का खतरा है। माना जा रहा है कि चिनटेल्स के असुरक्षित टावरों को भी एडिफिस कंपनी कंट्रोल ब्लास्ट के माध्यम से ही ध्वस्त करेगी। बता दें कि इससे पहले अतिरिक्त जिला उपायुक्त हितेश कुमार मीणा भी टावरों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी इसके पांच टावरों की बैरिकेडिंग के निर्देश दे दिए थे।