{"_id":"6631628fa0931b2ae800c2e4","slug":"expenditure-officer-should-keep-details-of-every-type-of-expenditure-in-elections-dc-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30084-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हर प्रकार के खर्च का ब्यौरा रखें व्यय अधिकारी: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हर प्रकार के खर्च का ब्यौरा रखें व्यय अधिकारी: डीसी
विज्ञापन
- शैडो रजिस्टर में हर उम्मीदवार के चुनाव खर्च का हिसाब रखा जाए
- आईआरएस अधिकारी दुर्गादत्त व सौरभ कुमार शर्मा, दो एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही उम्मीदवार के चुनाव खर्च का विवरण रखने का काम शुरू हो जाता है। इसलिए चुनाव व्यय में लगी टीमें हर उम्मीदवार के चुनाव खर्च का विवरण शैडो रजिस्टर में दर्ज करें।
उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के चुनाव व्यय पर्यवेक्षक व आईआरएस अधिकारी दुर्गादत्त एवं सौरभ कुमार शर्मा के साथ सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के एईओ (सहायक व्यय अधिकारियों) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च की सीमा 95 लाख रुपये तय की हुई है। चुनाव खर्च का मूल रजिस्टर उम्मीदवार अपने पास रखेगा तथा उसका शैडो रजिस्टर एईओ टीम के पास रहेगा। ये शैडो रजिस्टर टीमें अपने क्षेत्र के एआरओ ऑफिस से प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि आयोग ने चुनाव में लगाए जाने वाले वाहन, जनसभा मंच, जलपान, लाउडस्पीकर, बैनर, होर्डिंग, कुर्सी, टेंट आदि की दरें निश्चित की हुई हैं। इन्हीं दरों के अनुसार चुनाव का खर्च शैडो रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
चुनाव पर नजर रखने के लिए जिले में वीडियो व्यूईंग टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, स्टैस्टिक सर्विलांस टीम और फ्लाईंग स्क्वॉयड टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना, चुनाव में उम्मीदवार की ओर से किए जा रहे खर्च और चुनाव में अनुचित संसाधनों जैसे शराब या नकदी वितरित करना, नशीले पदार्थ के वितरण आदि के मामलों में नजर रखेंगी। इनके साथ पुलिस विभाग की 23 टीमें लगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि कोई स्टार कैंपेनर आता है तो उसके लिए हेलिकॉप्टर की परमिशन आरओ ऑफिस से दी जाएगी। उम्मीदवार की प्रत्येक गतिविधि का हिसाब शैडो रजिस्टर में होना चाहिए। बाद में उम्मीदवार के मूल रजिस्टर से इसका मिलान किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार, एसडीएम दर्शन यादव, रेवाड़ी डीईटीसी प्रीति चौधरी, डीईटीसी रणधीर, लेखा अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, कर्मवीर यादव, मुकेश सिलगर, लेखाकार प्रवीन कुमार, एईटीओ बिजेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।