फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Expanding AI and robotics education in schools

Gurugram News: स्कूलों में एआई और रोबोटिक्स की शिक्षा का विस्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Expanding AI and robotics education in schools
-तकनीकी युग के अनुरूप छात्रों को तैयार करने की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय स्कूलों में अब शिक्षा का स्वरूप बदलने जा रहा है। आधुनिक समय की मांग को ध्यान में रखते हुए छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, रैपिड प्रोटोटाइपिंग टूल्स और डिजिटल शैक्षिक उपकरणों की शिक्षा दी जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे नवाचार, अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्कूलों में एआई और रोबोटिक्स की शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। एससीईआरटी की एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी विंग के प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि शिक्षकों को भी इस तकनीक में दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित कर सकें।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में प्रत्येक जिले से 22 शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद दूसरे चरण में इन प्रशिक्षित शिक्षकों ने अपने जिलों के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। अब इस कार्यक्रम का तीसरा चरण अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से आरंभ किया जाएगा। इस चरण में शिक्षकों के साथ छात्रों को भी आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रयोग और उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसका उद्देश्य है कि तकनीकी शिक्षा केवल उच्च शिक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि स्कूल स्तर से ही बच्चों में वैज्ञानिक सोच और डिजिटल समझ विकसित की जाए। यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की नई संभावनाओं से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article