फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   EX.cm meet her wife at medanta hospital

पत्नी से मिलने मेदांता पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला

Tue, 11 Jun 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
EX.cm meet her wife at medanta hospital
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें अस्पताल की 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4414 में भर्ती किया गया है। वहीं मेदांता में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला मंगलवार को सुबह 11:26 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी की तबियत जानी और चिकित्सकों से भी बात की। वे अस्पताल में करीब 40 मिनट तक रुकने के बाद वापस हो गए। इस दौरान वह अपने पूर्व राजनीतिक साथी मुलायम सिंह यादव से नहीं मिले। दरअसल मुलायम सिंह यादव आईसीयू में भर्ती है और यहां मरीज से मिलने की अनुमति नहीं होती है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव शुगर की दिक्कत होने के कारण भर्ती हुए है। उनकी हालत में सुधार होने लग गया है। वह अस्पताल में दूसरी मंजिल के आईसीयू-2 के बेड नंबर-162 पर भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed