{"_id":"68f28ca8537ceb72f305dfa5","slug":"everyday-problem-sewer-water-filled-on-the-road-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70013-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आए दिन की परेशानी... सड़क पर भरा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आए दिन की परेशानी... सड़क पर भरा सीवर का पानी
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, हादसे का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क बारिश के बाद भी सही नहीं हो सकी है। रेलवे क्रॉसिंग के बाद करीब 200 मीटर सड़क पर अभी भी सीवर का पानी भरा हुआ है।
सड़क पर पानी और जर्जर होने से वाहन चालक जाने में कतराते हैं। कई बार इसमें वाहन फंस चुके हैं। ऐसे में लोगों ने अब पास में खाली पड़े प्लाट से रास्ता बनाया है। हालांकि इसमें भी वाहन फंस जाते हैं। सड़क के एक ओर ड्रेन बना हुआ है और बाइक सवार आते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। रेलवे क्रॉसिंग से सेक्टर 37 सी और 37डी की सड़क कई जगहों पर जर्जर हो चुकी है। स्थानीय निवासी अमन कुमार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग नंबर 29 के पास सड़क पर अभी भी पानी जमा है। इससे लोगों को बसई गांव में बने आरओबी से आना-जाना पड़ रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि सड़क की जांच कराई जाएगी, इसके बाद ठीक कराया जाएगा। बतादें कि सेक्टर-37 सी और 37 डी में एक दर्जन से अधिक हाईराइज सोसाइटियां है। ऐसे में लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर आने-जाने में परेशानी हो रही है।