फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after 12 hours the fire is blazing in Bandhwadi

Gurugram News: 12 घंटे बाद भी बंधवाड़ी में धधक रही आग

Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Even after 12 hours the fire is blazing in Bandhwadi
विज्ञापन






दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, शनिवार की रात 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर बीते शनिवार की रात लगी भीषण आग रविवार की देर शाम तक नहीं बुझ सकी थी। सेक्टर-29 फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि बीते शनिवार की रात आग लगने के बाद दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं थीं।
इसके अलावा भीमनगर, उद्योग विहार, सेक्टर-37, मानेसर, सोहना, फरीदाबाद व पलवल के दमकल केंद्रों से गाड़ियां व टीमें कूड़े में लगी आग को बुझाने के लिए बंधवाड़ी पहुंचीं, लेकिन 21 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। आग अरावली के जंगल व पहाड़ी की तरफ बढ़ रही है और चारों तरफ धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।बंधवाड़ी साइट पर गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों शहरों का कचरा पहुंचता है। गुरुग्राम से ही लगभग एक हजार टन प्रतिदिन कचरा निकल रहा है। बता दें कि आग लगने से कुछ घंटे पहले ही बीते शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बंधवाड़ी स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा करते हुए प्लांट में चल रहे कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान मंत्री ने कचरा निष्पादन कार्य में और अधिक तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद रात को आग लग गई।
विज्ञापन

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते शनिवार की रात 10 बजे बंधवाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। रविवार की देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस माह भीषण आग की यह तीसरी घटना है। इससे पहले अरावली के 80 एकड़ क्षेत्र में दो बार आग लग चुकी है। सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन से सब ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पा रही हैं। 80 फीसदी आग पर काबू पाया जा चुका है। हालांकि कूड़े के ढेर में अभी भी आग धधक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर आग बुझाने के प्रयासों का लिया जायजा
बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर गत रात लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने रविवार को लैंडफिल साइट पर पहुंच कर आग बुझाने के लिए किए जा रहे उपायों का निरीक्षण किया तथा फायर व निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि शनिवार रात को बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर फायर विभाग को रात 10 बजे बंधवाड़ी में आग लगने की आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गुरुग्राम से फायर ब्रिगेड व सिविल डिफेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रूप से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था।

..................

आए दिन बंधवाड़ी में आग से होती है परेशानी


बंधवाड़ी में आग लगने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तरफ जहां पर हवा बहने से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुजरने वालों को परेशानी होती है। दूसरी ओर वहीं पर काम करने वालों को इस समस्या को झेलना पड़ता है। यहीं पर सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी निदान किया जाए।
वर्जन

कूड़े के पहाड़ में आग लगने से धुआं फैलने से दिक्कत रहती है। इस वजह से भूजल में भी प्रदूषण जमा हो रहा है। ऐसे में हवा तो दूषित है ही, साथ ही पीने के पानी में प्रदूषण फैल गया है। -अमित राठी, सेक्टर-56

बंधवाड़ी के कूड़े में आए दिन लगने वाली आग का असर आसपास के क्षेत्र में रहता है। एनआईसी में सैकड़ों लोग काम पर आते हैं। आग लगने पर हवा का रुख अगर उनके कार्यालय की ओर होता है तो परेशानी होती है। - राहुल पचौरी, एनआईसी

बंधवाड़ी से सटे ग्वाल पहाड़ी के फार्म हाउस में इस आग से आए दिन लोगों को परेशानी होती है। प्रशासन को असका स्थायी हल करना चाहिए। - संदीप अरोड़ा, मार्बल कारोबारी, ग्वाल पहाड़ी


बंधवाड़ी में कूड़े की समस्या को एनजीटी से लेकर हर प्लेटफार्म पर उठाया जा चुका है। इस समस्या का सरकार को स्थायी हल करना चाहिए। - वैशाली राणा, पर्यावरण विद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed