फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ETO Roshanlal's pen used to run at the behest of Godara

गोदारा के इशारे पर चलती थी रोशनलाल की कलम

Tue, 10 May 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
ETO Roshanlal's pen used to run at the behest of Godara
गुरुग्राम। जीएसटी विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल में इस बात का खुलासा हुआ है कि इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा जब किसी फाइल के बारे में एक्साइज एंड टैक्सेशन अफसर (ईटीओ) रोशनलाल फरीदाबाद को इशारा करती थीं, तभी उस पर उनकी कलम चलती थी। कुछ समय पहले तक रोशन लाल की तैनाती गुरुग्राम कार्यालय में थी। उस समय यह महिला इंस्पेक्टर उनकी सबसे करीबी मानी जाती थीं। उसी का असर यह था कि ईटीओ अपने क्लाइंट से फरीदाबाद में कोई डील नहीं करते थे। वह केवल सुमित्रा से मिलने की बात करते थे। सुमित्रा ही ऐसे लोगों को काउंसलिंग के साथ घूस देने के लिए लोगों को तैयार करती थीं। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम को छानबीन के दौरान पता चला है कि सेक्टर-39 के जिस अपार्टमेंट में दोनों रहते हैं। उनका फ्लैट भी ऊपर-नीचे है। छानबीन के दौरान पता चला कि रोशन लाल का चयन 11 साल पहले हुआ था। विभाग में तैनाती से पहले वह लेक्चरर थे।
विज्ञापन

घूस लेने वाला ईटीओ एक दिन की रिमांड पर, महिला इंस्पेक्टर गई जेल
गुरुग्राम। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा को जेल भेज दिया, जबकि आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) फरीदाबाद रोशन लाल एक दिन की पुलिस रिमांड पर है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर रणवीर ने बताया कि आरोपी ने अब तक भ्रष्टाचार से कितनी प्रॉपर्टी बनाई है। इसकी छानबीन की जा रही है। साथ ही कितने मामले इस तरह से उसने जारी किया है। बता दें कि राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल की टीम ने सोमवार को जीएसटी नंबर देने के नाम पर दो लाख रुपये घूस लेते हुए महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोचा था। यह घूस फरीदाबाद में तैनात इटीओ रोशन लाल के लिए लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed