फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entrepreneurs shared their problems in a dialogue with the members of Udyog Vihar Chamber of Industries.

Gurugram News: उद्योग संवाद - खराब सड़कें,जाम और अतिक्रमण बना उद्योग विहार की पहचान

Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs shared their problems in a dialogue with the members of Udyog Vihar Chamber of Industries.
उद्योग विहार चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के सदस्यों के साथ संवाद में उद्यमियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। उद्योग विहार में जिन सड़कों के निर्माण के लिए 2018 में टेंडर हुए, उनपर आज तक काम नहीं शुरू हो पाया है। ओल्ड दिल्ली रोड से ज्वाला मिल और श्याम चौक के रास्तों पर रोजाना जाम लग जाता है। घंटों आवाजाही में लग जाते हैं। उद्योग विहार फेज-4 के क्वाइन पार्क स्थित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ऑफ उद्योग विहार के उद्यमियों ने संवादाता को मजदूरी दर बढ़ने के कारण हुई दिक्कतों समेत इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई समस्याएं साझा की।



उद्यमियों ने बताया कि नगर निगम सफाई के लिए एक बड़ी रकम लेता है, जो लगभग प्रॉपर्टी टैक्स के बराबर है। मगर उद्योग विहार में सफाई नगण्य है। उद्योग विहार में करीब 3000 इकाइयां हैं जिसमें ऑटोमोटिव, परिधान, कपड़ा और सर्विस सेक्टर की इकाइयां हैं। 1977 से बसे इस औद्योगिक इलाके से बहुत सारी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शिफ्ट कर गई है। सर्विस सेक्टर के उद्योग ज्यादा रह गए हैं, सड़कें संकरी हैं, पार्किंग की सुविधा नहीं है, सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करनी मजबूरी है।
विज्ञापन


---------------



मैंने उद्योग विहार की सड़कों के निर्माण, अतिक्रमण और गंदगी को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा है। यहां सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। - अशोक कुमार कोहली, अध्यक्ष, उद्योग विहार चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम मजदूरी दर 35 प्रतिशत बढ़ने के कारण करीब 50 प्रतिशत खर्च बढ़ गए हैं। पुराने और स्किल्ड श्रमिक भी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। इस वक्त उद्योगों को श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। - अश्विनी कुमार, महासचिव

यहां कई सड़कें खस्ताहाल है, लंबे समय से इनका निर्माण नहीं हुआ है। शाम के वक्त कम से कम 45 मिनट निकलने में लग जाते हैं। उद्योग विहार पर नगर निगम का बिल्कुल ध्यान नहीं है। - अक्षय अग्रवाल, संयुक्त सचिव

उद्योग विहार के उद्यमियों को खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कई ऐसे हैं जो यहां से शिफ्ट कर गए जबकि यह हरियाणा के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र में से एक है। - राज सिंगला, संरक्षक

इस समय उद्यमी कई तरह की परेशानियां झेल रहे हैं। रोजाना जाम अतिक्रमण, एक कम्युनिटी सेंटर की जगह थी, उसे भी बेच दिया गया। पार्किंग नहीं है, यहां 3000 यूनिट्स हैं, जहां लोग आते हैं। - राजेश शर्मा, उद्यमी




सड़क पर चलना मुश्किल है। सड़क के किनारे काफी कूड़ा पड़ा रहता है। जबकि उद्यमियों से प्रॉपर्टी टैक्स के बराबर कचरा टैक्स नगर निगम ले रहा है। - अशोक बत्रा, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed