{"_id":"673e1fb48b3797f8d70abe2a","slug":"ensure-strict-compliance-with-grape-4-restrictions-and-guidelines-dc-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2335887-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रैप-4 की पाबंदियां व गाइडलाइन की सख्ती से अनुपालना हो सुनिश्चित - डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रैप-4 की पाबंदियां व गाइडलाइन की सख्ती से अनुपालना हो सुनिश्चित - डीसी
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा कि एनसीआर में बढ़ते वायु गुणवत्ता को देखते हुए लागू किए गए ग्रेप-4 की हिदायतों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित हो। जिले में सभी क्रैशर, निर्माण कार्य व प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। सभी उपमंडलों में ग्रैप-4 की अनुपालना करवाने के लिए जो टीमें गठित की गई हैं, उन्हें फील्ड में भेजा जाए और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को तुरंत बंद करवाया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उपायुक्त बुधवार को सभी एसडीएम व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रैप-4 के नियमों की अनुपालना के संबंध में आयोजित बैठक में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में धूल को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों आदि से पानी का छिड़काव किया जाए। उन्होंने निर्माण एवं डिमोलिशन गतिविधियों, सड़कों पर धूल प्रबंधन, शहरी क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन वाहनों की स्थिति, शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन कक्षाएं व औद्योगिक इकाइयों से संबंधित गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित उपमंडलाधीशों की अध्यक्षता में निगरानी टीमें गठित हो गई हैं। शहरी क्षेत्रों में भी निगरानी टीमें निरंतर निगरानी करती रहें।
उन्होंने कहा कि हिदायतों के अनुसार निर्माणाधीन स्थलों को तुरंत बंद करवाया जाए और नियमानुसार चालान किए जाएं। कचरा, टायर जलाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगनी चाहिए। जो भी कमेटी कार्य करे, उसकी रिपोर्ट उनके कार्यालय अवश्य भिजवाई जाए, ताकि सरकार को भी रिपोर्ट भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि बीते दिन तक 41 साइटों का निरीक्षण किया गया, जिनमें नियमों की पालना न करने पर 20 निर्माण साइटों को बंद करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में वाहनों की भी निरंतर चेकिंग की जाए व जो वाहन चालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अवैध माइनिंग पर भी पूर्ण रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डा. चिनार चहल, एसडीएम नूंह प्रदीप सिंह अहलावत, एसडीएम पुन्हाना संजय सिंह, एसडीएम तावड़ू संजीव कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव मुनीष सहगल, डीएसपी अजायब सिंह लोक निर्माण विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वायु प्रदूषण के मद्देनजर जिला व उप मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
नूंह । उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बताया कि दिल्ली व एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 102 में वायु प्रदूषण नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01267-271201 व 9991261266 है। इस नंबर पर वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायत या किसी प्रकार की मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं। वहीं, तावडू में भी उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर 01267-297101 है। कोई भी नागरिक वायु प्रदूषण की शिकायत इस नंबर पर कर सकता है। इसी प्रकार पुन्हाना में कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर-9416628989 और फिरोजपुर झिरका में एसडीएम कार्यालय के कमरा नंबर 5 में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर-01268-277222 है। इन सभी कंट्रोल रूम में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरंतर प्राप्त शिकायतों को नोट करेंगे और उस पर जरूरी कार्रवाई करेंगे। संवाद